मिरर मीडिया : बॉलीवुड के दमदार अभिनेता
गुफी पेंटल का निधन हो गया है। बता दें कि महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गुफी पेंटल बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत काफी बिगड़ने के बाद गुफी पेंटल को आईसीयू में भी रखा गया था।
सूत्रों कि माने तो गुफी पेंटल की जब तबीयत बिगड़ी तो वह फरीदाबाद में थे। तबीयत खराब होने के बाद एक्टर को फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर उन्हें मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो गुफी पेंटल का हृ्दय गति रुकने के बाद निधन हो गया, एक्टर के निधन के बाद पूरे परिवार और इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
गुफी पेंटल के निधन की खबर की पुष्टि उनके साथी एक्टर सुरेंद्र पाल ने की है। रिपोर्ट्स की मानें तो गुफी पेंटल का शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा।
गौरतलब है कि बीआर चोपड़ा के महाभारत के अलावा गुफी पेंटल ने कई टीवी सीरियलों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया था। कहा जाता है कि एक्टर टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले इंडियन आर्मी में थे और काफी समय तक चीन बॉर्डर पर पोस्टेड भी थे फिर 1969 में वह मुंबई आए और यहां अपने करियर की शुरुआत की।