प्रशासन का फैसला : कल स्कूल रहेंगे बंद, अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से मिली चेतावनी के बाद जमशेदपुर में शुक्रवार 20 जून को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत यह आदेश जारी किया है। IMD ने अगले 24 घंटों में जिले में लगातार भारी बारिश की आशंका जताई है। अप्रत्याशित वर्षा के कारण जलजमाव और नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने की संभावना है, जिससे आम जनजीवन और विशेषकर विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

यह एहतियाती कदम छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है और यह सभी तरह के स्कूलों पर लागू होगा, जिसमें सरकारी, निजी, अल्पसंख्यक और सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है और आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश समय पर जारी किए जाएंगे।

Share This Article