धनबाद: जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा पदों पर कुल 141 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने की।
बैठक में सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि अभ्यर्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा को आधार बनाया जाएगा।
संविदा के आधार पर जिन पदों पर बहाली की जानी है, उनमें एनएनएम, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, न्यूट्रिशनल काउंसलर, एएनएम, नर्स, कुक, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, साइकेट्रिक नर्स, साइकेट्रिक सोशल वर्कर, डीआरटीबी सेंटर एसए, डीआरटीबी काउंसलर, डीओटीएस प्लस टीबी-एचआईवी सुपरवाइजर और जिला पीपीएम को-ऑर्डिनेटर शामिल हैं।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि इस भर्ती प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, ताकि आम लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सके।

