पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस की नितिन नवीन से मुलाकात, क्या अब थामेंगे भाजपा का दामन?

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच एक बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने मंगलवार रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि पेस जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं और आगामी चुनाव में भगवा दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

सकारात्मक रही बैठक: सूत्रों के अनुसार, पेस और नितिन नवीन के बीच हुई बातचीत काफी सकारात्मक रही है।

बंगाल से मिल सकता है टिकट: कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा उन्हें बंगाल की किसी महत्वपूर्ण सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

Advertisement

TMC से पुराना नाता: पेस अक्टूबर 2021 में ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुए थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वे राजनीति में सक्रिय नहीं थे।

शिक्षित समाज और खेल जगत को साधने की तैयारी
भाजपा का मानना है कि लिएंडर पेस जैसे वैश्विक आइकन के पार्टी में आने से न केवल खेल जगत में एक बड़ा संदेश जाएगा, बल्कि बंगाल के प्रबुद्ध और शिक्षित समाज के बीच भी पार्टी की छवि और मजबूत होगी। नितिन नवीन फिलहाल दो दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं, जहां वह संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। भाजपा ने अभी तक राज्य की 38 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, ऐसे में माना जा रहा है कि पेस का नाम आगामी सूची में शामिल हो सकता है।

TMC में रहे निष्क्रिय
गौरतलब है कि गोवा विधानसभा चुनाव से पहले लिएंडर पेस ने ममता बनर्जी को ‘सच्चा चैंपियन’ बताते हुए TMC का हाथ थामा था। हालांकि गोवा चुनावों के बाद से ही वे पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रहे हैं। अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से उनकी इस ‘सीक्रेट’ मीटिंग ने बंगाल की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं।
बता दे कि लिएंडर पेस भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने ओलंपिक पदक सहित कई ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए हैं।

Share This Article