डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आगामी राष्ट्रीय परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार जेईई मेन 2027 सेशन-1, यूजीसी नेट दिसंबर 2026, ज्वॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट और सीयूईटी पीजी 2027 की तारीखों में बदलाव किया गया है, जबकि नीट यूजी 2027 की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक, जेईई मेन सेशन-1 अब 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को छह दिनों तक आयोजित होगा और पूर्व निर्धारित 31 जनवरी की बफर तारीख हटा दी गई है, साथ ही अप्रैल में होने वाले जेईई मेन सेशन-2 को भी शामिल किया गया है।
इन परीक्षाओं की तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ है
आरआइएमसी की परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को, स्वयं की परीक्षा 8 से 12 दिसंबर 2026 तक, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की परीक्षा 13 दिसंबर 2026 को, निफ्ट की परीक्षा 10 जनवरी 2027 को, सैनिक स्कूल की परीक्षा 31 जनवरी 2027 को और सीमैट की परीक्षा 7 फरवरी 2027 को अपने तय समय पर ही आयोजित की जाएगी।

