डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यो के कारण रेल यातायात प्रभावित रहने वाला है। रेलवे ने बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई ट्रेनों को रद्द करने और कई के मार्ग में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस बदलाव की वजह से यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
विकास कार्यो के चलते इन ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है।
हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस: 21 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी।
झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू: 21 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी।
शॉर्ट टर्मिनेशन (बीच रास्ते में रुकने वाली ट्रेनें)
कुछ ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा।
टाटानगर-आसनसोल-बड़ाभूम मेमू (20 अप्रैल): यह ट्रेन केवल आदरा तक ही जाएगी। आदरा से आसनसोल के बीच यह सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
टाटानगर-आसनसोल मेमू (21 और 23 अप्रैल): यह ट्रेन भी आदरा स्टेशन तक ही सीमित रहेगी। आदरा से आसनसोल के बीच का सफर रद्द रहेगा।
बदले हुए मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
रेलवे ने रूट में भी बदलाव किया है ताकि विकास कार्य बाधित न हों।
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (22 और 25 अप्रैल): यह ट्रेन अपने निर्धारित पुराने मार्ग के बजाय अब चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी मार्ग से होकर संचालित की जाएगी।

