बांकीपुर में बीजेपी की हार के बाद वीणा मानवी को हुई ‘लड्डूओं’ की चिंता, फोन लगाकर कर दी ये मांग, वायरल हो रहा कॉल

Neelam
By Neelam
4 Min Read

बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव रिजल्ट के चर्चा देशभर में हो रही है। बीजेपी समेत कई पार्टियों के चुनावी रणनीतिकार रहे और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत हासिल की है। प्रशांत किशोर की जीत की चर्चा के बीच एक मजेदार किस्सा सामने आया है। तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की बांकीपुर की प्रत्याशी रहीं वीणा मानवी को बीजेपी की हार के बाद ‘लड्डूओं’ के बर्बाद हो जाने की चिंता हो गई। इस पर वीणा मानवी  जो किया वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीणा मानवी ने बीजेपी कार्यालय में फोन घुमाया

सोमवार को जब बांकीपुर उपचुनाव के वोटों की गिनती  शुरू हुई, तो बीजेपी दफ्तर में जश्न की तैयारी थी। बांकीपुर को अभेद किला मानकर बीजेपी आत्मविश्वास से लबरेज थी। लड्डू बन रहा था। लेकिन जैसे-जैसे वोटों की गिरनी आगे बढ़ रही थी। बीजेपी का जश्न निराशा में बदल गया। हालांकि, तब तक कापी लड्डू बन चुके थे। भाजपा कार्यालय में जीत के लिए तैयार कराए गए इन लड्डुओं को लेकर जेजेडी की बांकीपुर की प्रत्याशी रहीं वीणा मानवी ने बीजेपी कार्यालय में फोन घुमा दिया।

लड्डूओं को लेकर लीं बीजेपी कार्यकर्ता की फिरकी 

नतीजे आते ही बीजेपी ऑफिस में जीत के जश्न के लिए बनाए गए लड्डू बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गए। ऐसे में वीणा मानवी ने सीधे बीजेपी दफ़्तर में फोन घुमा दिया। फोन पर कार्यकर्ता के हार का दर्द तो सुना ही लेकिन लड्डूओं को लेकर फिरकी  लेनें से भी नहीं चूकीं। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ता से लड्डू भिजवाने की मांग कर दी। कॉल की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीणा मानवी और बीजेपी कार्यकर्ता के बीच हुई बातचीत

वीणा मानवी: हेलो भैया!
कार्यकर्ता (उदास आवाज): जी मैडम, नमस्कार।
वीणा मानवी: नमस्कार, बुलंदी है न?
कार्यकर्ता: क्या बुलंदी रहेगा मैडम… सब तो गड़बड़ा गया।
वीणा मानवी: गड़बड़ा गया? कहां हैं, बीजेपी कार्यालय?
कार्यकर्ता: जी, ऑफिस में हैं, लेकिन निकल रहे हैं यहां से…
वीणा मानवी: सुनिए न, निकलने से पहले एक काम कीजिए न मेरा। लड्डू सब बर्बाद हो जाएगा, सब भिजवा दीजिए, गरीबों में बंटवा देंगे… खरीदना नहीं पड़ेगा, मेरा पैसा बच जाएगा।
कार्यकर्ता: अरे, सुबह से परेशान हैं. इतना लड्डू बन गया, इतना लड्डू…अब तो शर्म लग रहा है, किसको बांटें, क्या करें?
वीणा मानवी: सुनिए, भेजें लड़का? लड्डू सब खींच लेगा, बांट नहीं तो क्या हुआ, गरीबों में बांटिएगा?
कार्यकर्ता: अरे जी, और क्या कहें…भेज दीजिए, दे देते हैं…कोई गरीब खा जाएगा मैडम, बंटवा दीजिए इसको।
वीणा मानवी: और सुनिए न, अभी नहीं भेजिएगा, थोड़ा अंधेरा होगा न…शाम में भेजिएगा. (ठाहाका मारते हुए)
कार्यकर्ता: पूरा हालत खराब है…
वीणा मानवी: देखिए, बुरा मत मानियेगा… इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं. छोड़िये रखिए, शाम में लड्डू मंगवाते हैं, नहीं तो बासी लड्डू खिलाइयेगा गरीब लोगों को.
कार्यकर्ता: अरे, पार्टी का इमेज है न…
वीणा मानवी: मतलब अभी भी गलतफहमी में हैं आप लोग कि इमेज बचा हुआ है?
कार्यकर्ता (निराश होकर): …अब उम्मीद सब खत्म हो गया…
वीणा मानवी: चलिए, रखिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई बातचीत

कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। किसी ने इसे ‘लड्डू बचाओ अभियान’ बताया तो किसी ने कहा कि राजनीति में हार-जीत अपनी जगह, लेकिन लड्डू बर्बाद नहीं होने चाहिए। इस पूरी घटना ने बांकीपुर के चुनावी नतीजे को एक अलग ही मजेदार रंग दे दिया।

कौन हैं वीणा मानवी?
वीणा मानवी महिला विकास मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वीणा मानवी बांकीपुर उपचुनाव में तेजप्रताप की जेजेडी से पर्चा भरा था। लेकिन उनका नामांकन रद्द कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने और उनकी पार्टी ने प्रशांत किशोर का समर्थन किया था।

Share This Article