ऑक्सीजन की खोज के बाद चांद पर पानी की संभावना बढ़ी, चंद्रयान –3 ने अब तक कई महत्त्वपूर्ण तत्वों को खेजे

Anupam Kumar
2 Min Read

इसरो : चंद्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के बाद भारत का मून मिशन हर रोज नए आयाम तय कर रहा है। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद पर अपनी खोज में लगातार महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं। इसी कड़ी में यान ने ऑक्सीजन समेत कई ऐसे तत्व चांद पर खोजे है, जो अब तक कोई देश नहीं कर सका है।
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ लैंडिंग से पहले भी कई बार कह चुके हैं कि दक्षिणी ध्रुव चांद पर खोज के लिए काफी खास क्षेत्र हैं, जहां लोगों के रहने की संभावना पाई जा सकती है।
मालूम हो कि प्रज्ञान रोवर चांद पर अब तक ऑक्सीजन , सल्फर , एल्युमिनियम , कैल्शियम , आयरन , क्रोमियम , टाइटेनियम , सिलिकान , मैगनीज जैसे महत्त्वपूर्ण तत्वों को खोज चुका है।ये सब रोवर के पेलोड लेजर इनड्यूज्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआइबीएस) की मदद से मिले है।
यह सब मिलने के बाद अब अगर रोवर चांद पर सबसे महत्वपूर्ण हाइड्रोजन की खोज कर लेता है, तो यह चांद पर पानी की खोज में बड़ा कदम हो सकती है।
बीते दिनों चंद्रयान –3 ने चांद पर तापमान को लेकर हैरान करने वाला फैक्ट पता लगाया था। लैंडर ने जब चांद की मिट्टी का तापमान मापा तो पता चला कि यहां शून्य से 70 डिग्री तक तापमान होता है।

इस जानकारी से इसरो भी हैरान था। ऐसा इसलिए क्योंकि, वैज्ञानिकों का मानना था कि चांद पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *