Homeधनबादपिता की मृत्यु के बाद चचेरे भाई ने संपत्ति पर जमाया कब्जा...

पिता की मृत्यु के बाद चचेरे भाई ने संपत्ति पर जमाया कब्जा : हक के लिए एकजुट हो बेटियों ने किया धरना प्रदर्शन

मिरर मीडिया : जिले के सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड में आज संपत्ति विवाद में अनोखा ड्रामा देखने को मिला। जहां पर एक पिता की संपत्ति पर उसके स्टाफ ने कब्जा कर रखा है। संपत्ति मालिक की बेटियां अपने पिता का संपत्ति पाने के लिए धरने पर बैठ गई है।

मृतक आटा चक्की की बेटी ने बताया कि आटा चक्की उनके पिता का है, वह 6 बहने हैं। और उनके एक भाई की मृत्यु करीब 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। पिता के मृत्यु के बाद उनके चचेरे भाई द्वारा दुकान पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया है। जबकि पिता ने केवल दुकान के संचालन का कार्यभार सौंपा था। पिता की मृत्यु के बाद कानूनी तौर पर मालिकाना हक बेटीओं का होना चाहिए। न्याय की मांग में प्रर्दशन किया जा रहा है। अगर उन्हें उनका हक नहीं मिलता है तो थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी।

प्रदर्शन कर रही बहनों ने बताया कि उनके पिताजी की आटा चक्की की दूकान है जिसे चचेरे भाइयों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। जिसके बाद पिता की संपत्ति को बचाने हेतू सभी बहने इक्ट्ठा होकर अपने हक की मांग कर रहे हैं

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular