बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल और अजय कुमार सिंह के बीच हुआ समझौता : अमीषा को लौटाने होंगे इतने रूपये

KK Sagar
1 Min Read

करीब पांच साल पुराना फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल और अजय कुमार सिंह के बीच धोखाधड़ी मामले के केस में सेटलमेंट हो गया है। SC में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में यह समझौता हुआ है।

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश और रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में शनिवार को फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल और अजय कुमार का चेक बाउंस का केस सेटलमेंट किया गया। प्रथम पक्ष अमीषा पटेल और द्वितीय पक्ष अजय कुमार सिंह के बीच मध्यस्थ संजय कुमार एवं उनके अधिवक्ताओं जयप्रकाश एवं विजयी लक्ष्मी श्रीवास्तव के योगदान से दोनों पक्षों के बीच में सुलह हो गयी।

जानकारी के अनुसार अमीषा पटेल को अजय सिंह को 2.75 करोड़ रुपये देने होंगे। अमीषा पटेल अब तक 1.51 करोड़ लौटा चुकी हैं, जिसके अनुसार 1.24 करोड़ अब भी बाकी है।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....