चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी
नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम में महापौर पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने इस प्रक्रिया को पूरा कराया।
महापौर पद के लिए कुल 29 प्रत्याशी मैदान में
इस दौरान महापौर पद के लिए चुनाव लड़ रहे कुल 29 प्रत्याशियों को उनके-अपने चुनाव चिह्न आवंटित किए गए, जिससे चुनावी मुकाबला और स्पष्ट हो गया है।
इन प्रत्याशियों को मिले विशिष्ट चुनाव चिह्न
अमित कुमार अग्रवाल को एयर कंडीशनर, आकाश दुसाध को छड़ी, इंदु देवी को चूड़ियां, उमेश पासवान को बैटरी टॉर्च, कुसुम देवी को बेंच, चंद्र शेखर अग्रवाल को बिस्कुट, जावेद इकबाल को बक्सा, दिलीप कुमार को ईंटें, दीनानाथ ठाकुर को बाल्टी, नवल किशोर पासवान को कैमरा, मो परवेज खान को कार्पेट, प्रकाश कुमार को सीसीटीवी कैमरा, बिनोद कुमार सिंह को चपाती रोलर, भृगु नाथ भगत को चिमनी, मुकेश कुमार पांडेय को नारियल फार्म तथा यौगेंद्र प्रधान को कंप्यूटर माउस चुनाव चिह्न दिया गया।
अन्य प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न भी घोषित
इसके अलावा रवि चौधरी को घन, रवि बुंदेला को हीरा, राजकुमार कनौजिया को डोली, राम विनय सिंह को ड्रिल मशीन, राहुल कुमार चौहान को बिजली का खंभा, मो रुस्तम अंसारी को बांसुरी, लक्ष्मी देवी को फव्वारा, शमशेर आलम अंसारी को कीप, शांतनु कुमार चंद्रा को गैस का चूल्हा, शिल्पी शर्मा को चाय छलनी, संजीव कुमार को हरी मिर्च, संजीव सिंह को ऊन व सिलाई तथा के.सी. सिंहराज को हेलमेट चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
चुनाव चिह्न मिलने के बाद तेज हुई चुनावी सरगर्मी
चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही धनबाद नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और प्रचार-प्रसार तेज हो गया है।

