झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। जानकारी दे दें कि दूसरे चरण के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 29 है ऐसे अंतिम समय में कांग्रेस पार्टी ने धनबाद और बोकारो से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बता दें कि धनबाद विधानसभा सीट से अजय दुबे और बोकारो से श्वेता सिंह को उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। इसी के साथ दोनों सीट पर उम्मीदवारों को लेकर चल रही संशय पर विराम लग गया है।

धनबाद से अजय दुबे
अजय दुबे कांग्रेस के एक प्रमुख नेता हैं और धनबाद में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्हें पहले भी कांग्रेस ने प्रत्याशी के रूप में उतारा था लेकिन वे जीत नहीं पाए। वहीं वे पार्टी के लंबे समय से जुड़े रहे हैं और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच उनकी लोकप्रियता बनी हुई है। धनबाद क्षेत्र में उनकी उम्मीदवारी को कांग्रेस की ओर से एक महत्वपूर्ण दांव माना जा रहा है, जहां भाजपा और अन्य दलों के साथ कड़ी टक्कर की संभावना है।
बोकारो से श्वेता सिंह
श्वेता सिंह कांग्रेस पार्टी की युवा और ऊर्जावान चेहरा हैं। वे समरेश सिंह की बहू है। बोकारो में उनकी उम्मीदवारी को कांग्रेस द्वारा महिला वोटरों को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी के अनुसार, श्वेता सिंह का व्यक्तित्व और उनका दृष्टिकोण क्षेत्र के विकास के लिए फायदेमंद हो सकता है।
चुनावी समीकरण
झारखंड में इस बार का विधानसभा चुनाव राजनीतिक दलों के लिए अहम साबित हो सकता है। कांग्रेस अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालने की तैयारी में है। धनबाद और बोकारो जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उम्मीदवारों की घोषणा से पार्टी ने संकेत दिया है कि वह पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।