अजय कुमार सिंह बने झारखंड के नए डीजीपी
1 min read
मिरर मीडिया : झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा के रिटायर होने के बाद राज्य के नए डीजीपी अजय कुमार सिंह को बनाया गया है।
बता दें कि अजय कुमार सिंह वर्तमान में झारखंड पुलिसि हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
डीजीपी अजय कुमार सिंह भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया जाता है।