डिजिटल डेस्क/ जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के तहत अजितेन्द्र त्रिपाठी ने नए अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM-इंफ्रा) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। त्रिपाठी 2006 बैच के आईआरएसईई (IRSEE) अधिकारी हैं और इससे पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
अनुभवी इंजीनियर अजितेन्द्र त्रिपाठी को वर्ष 2016 में ‘महाप्रबंधक पुरस्कार’ और 2024 में राजभाषा के प्रति समर्पण के लिए ‘राजभाषा पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें लोकोमोटिव के अनुरक्षण और विद्युत लोको शेड के निर्माण का गहरा अनुभव है। जानकारों का मानना है कि उनके व्यापक तकनीकी अनुभव से चक्रधरपुर मंडल की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को नई गति और दिशा मिलेगी।

