शराब नहीं चाहिए गांव में’ — हरिसाई समेत कई गांवों के ग्रामीण दुकान बंद कराने की मांग पर अड़े, किया सड़क जाम

KK Sagar
1 Min Read

सरायकेला। खरसावां प्रखंड के हरिसाई गांव में सरकारी शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर गुरुवार को हरिसाई, शिमला, गुरूडीह, माहलीसाई, असुरा, गोजूडह, पोटका, देवली सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बुरूडीह रेलवे ओवरब्रिज पर बैठकर ग्रामीणों ने खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि शराब दुकान के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवाओं पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उनका आरोप था कि प्रशासन की अनदेखी से स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात घंटों बाधित रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खरसावां के बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह और एसआई प्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शराब दुकान को बंद कराने के मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटाया और यातायात सामान्य हुआ।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....