प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के बाद अमेरिका का बड़ा फैसला, भारत को लौटाए 105 प्राचीन कलाकृतियां

Anupam Kumar
1 Min Read

मिरर मीडिया : प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरा के कुछ ही दिन बाद अमेरिकी आधिकारीयों द्वारा 105 पुरावशेष भारत वापस भेजे जा रहे हैं।
बता दें कि यह सभी पुरावशेष दूसरी –तिसरी शताब्दी ईस्वी से लेकर 18वीं –19वीं शताब्दी ईस्वी तक के हैं।
अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह सिंधू, महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल और मैनहट्टन जिला अटॉर्नी कार्यलय के अधिकारियों की उपस्थिति में न्यूयार्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास में आयोजित समारोह में अमेरिका ने कुछ मूल्यवान भारतीय पुरावशेष सोमवार को सौपै।
वहीं भारतीय राजदूत सिंधू ने कहा कि खोई विरासत घर लौटने पर उसका भावुकता से स्वागत किया जाता है। पुरावशेषों को जल्द ही भारत ले जाया जाएगा। इन 105 कलाकृतियों में से 47 पूर्वी भारत से,27 दक्षिणी भारत से, 22 मध्य भारत से ,6 उत्तरी भारत से एवं 3 पश्चिमी भारत से है। ये कलाकृतियां टेराकोटा, पत्थर,धातु और लकड़ी से बनी हैं। इनमें से लगभग 50 कलाकृतियां धार्मिक विषयों से संबंधित हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *