September 29, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

दिल्ली में NDA की 38 पार्टियों का महाजुटान तो बेंगलुरु में UPA की 26 पार्टियों का जुटान : NDA की बैठक में झारखंड से आजसू भी शामिल

1 min read

मिरर मीडिया : 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पक्ष और विपक्ष अपनी अपनी गठबंधन को धार देने में जुट गए हैं। दोनों पक्ष अपनी अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन कर रहें हैं। जहाँ बेंगलुरु में विपक्ष की महागठबंधन की बैठक होए जा रही है वहीं दिल्ली में NDA की 38 पार्टियों का महाजुटान होने जा रहा है जिसमें झारखंड से आजसू भी शामिल है।

बता दें कि जहाँ आज बेंगलुरु में विपक्ष महागठबंधन में 26 पार्टियों का जुटान हो रहा है वहीं दिल्ली में भो NDA गठबंधन के लिए 38 पार्टियों का महाजुटान होने जा रहा है। लिहाजा पक्ष और विपक्ष एक दूसरे को हराने के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है।

वहीं दिल्ली में हो रही NDA की बैठक में आजसू ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर वो अपनी बात रखेंगे। उन्होंने कहा कि अभी सीट को लेकर चर्चा के विपरीत 2024 को लेकर एजेंडा बनाने के लिए चर्चा हो सकती है।

इधर बेंगलुरु में 26 विपक्षी पार्टियों की बैठक शुरू हो गई है सोनिया या नीतीश संयोजक बन सकते हैं।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.