भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर जारी किया अपडेट, जिले में इस तारीख से होगी झमाझम बारिश

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर जारी किया अपडेट: राज्यभर में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सुबह 7 बजे के बाद से ही भीषण गर्मी अपना असर दिखा रहीं है। हाल यह है कि दिन के 11 बजे के बाद तापमान 40 डिग्री पार के पहुंच जा रहा है ।वहीं इतनी गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर आया अपडेट

वहीं मौसम विभाग की मानें तो 12-14 को मानसून के छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन पूरी बारिश की 16 जून या इसके बाद के दिनों में होने की संभावना है।लोग बड़ी ही बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं।

मानसून को लेकर मौसम विभाग के अनुसार मानसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेगा। वर्तमान स्थिति में आगामी 13-14 जून को मानसून का आंशिक असर झारखंड में देखा जा सकता है, जबकि 15 जून के बाद मानसून अपने पूरे शबाब पर होगा। इस बार मानसून आने के साथ ही अच्छी बारिश देगा।

Advertisement

12 जून तक धनबाद का तापमान 44-45 डिग्री तक जानें की संभावना

वहीं आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार 12 जून तक धनबाद का तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
जबकि 13 जून को दो डिग्री की कमी हो सकती है। इन दिनों में उष्म लहर भी चलने की संभावना है। इस दौरान लोगों से बच कर रहने की अपील की गई है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article