मानगो में जलसंकट से जूझ रहे लोगों के लिए एक पहल, निजी टैंकर से कराई जलापूर्ति

Manju
By Manju
3 Min Read

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र के लोग इस भीषण गर्मी में जलसंकट से जूझ रहे है। इलाके के लोगों की पानी की समस्या को दूर करने के लिए भाजपा नेता विकास सिंह ने एक पहल की है। विकराल जल समस्‍या से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 2100 लीटर का निजी पानी टैंकर की व्यवस्था की गयी है। जिसकी शुरुआत मानगो के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित जयपुर नगर से की गयी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने इसकी शुरुआत नारियल फोड़कर और अगरबत्ती जलाकर की। इसके बाद जरूरतमंद लोगों के बीच पानी वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया। कुणाल षाडंगी ने बताया कि मानगो नगर निगम में दो प्रकार के टैंकर मौजूद है, जो ट्रक और ट्रैक्टर में लगा हुआ है। मानगो एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। पतले और सकरे रास्ते में अधिकांश आबादी बसी हुई है। जहां नगर निगम का टैंकर नहीं पहुंच पाता है। इस कारण लोगों को अपने घर से पैदल काफी दूर जाकर कभी पानी मिल पाता है। जिसे ढोते-ढोते उनकी हालत खराब हो जाती है।

भाजपा नेता ने बताया कि सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मानगो क्षेत्र में उक्त टैंकर के जरिये निःशुल्क जलापूर्ति की जायेगी। आगामी 15 जून तक यह सेवा मानगो क्षेत्र में जारी रहेगी। इसे लेकर टैंकर में मोबाइल नंबर भी दिया गया है। साथ ही हर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को नंबर उपलब्ध कराया गया है, जिससे कि लोग जरूरत पड़ने पर पानी के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा रोस्टर के हिसाब से पानी का वितरण जरूरतमंद इलाकों में किया जायेगा। निःशुल्क टैंकर के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से कुणाल षाडंगी, विकास सिंह, प्रोफेसर यूपी सिंह, अमरिंदर पासवान, राजेश साहू, संतोष सिंह चौहान, दुर्गा दत्ता, उमा शंकर मंडल, बंटी गुप्ता, सुशील शर्मा, विजय सिंह, राम सिंह कुशवाहा, केश मंडल, कित शर्मा, भोला गौड़, एलएन महतो, गोविंद राव, संदीप शर्मा, संजय बर्मन, गोपाल यादव, जीतू गुप्ता, अजय लोहार, विनोद मैथी, प्यारेलाल शाह, विजय पाल, जितेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *