SNMMCH में फिर से शुरू हुआ एंटी रेबीज वैक्सीनेशन

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में एंटी-रेबीज (ARV) वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने से उपजा संकट आखिरकार समाप्त हो गया है। वैक्सीन की आपूर्ति बहाल होते ही अस्पताल में फिर से टीकाकरण शुरू कर दिया गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि 6 अप्रैल से ARV वैक्सीनेशन पूरी तरह ठप था, जिसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। वैक्सीन की कमी से परेशान मरीजों को मजबूरन चंदा जुटाकर बाहर से महंगे दामों पर वैक्सीन खरीदनी पड़ रही थी। इस स्थिति को लेकर अस्पताल परिसर में लगातार विरोध और हंगामा भी देखने को मिला।

हालांकि अब सप्लाई सामान्य होते ही स्वास्थ्य सेवाएं फिर से पटरी पर लौट आई हैं। टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है और अस्पताल प्रशासन ने भी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....