CM हेमंत सोरेन से मिले अरविंद केजरीवाल एवं भगवंत सिंह मान : केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन

mirrormedia
4 Min Read

मिरर मीडिया : झारखंड के रांची में शुक्रवार को केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली और पंजाब के सीएम ने झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने आप सांसद और मंत्री के साथ केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगा।

इस दौरान कहा कि, सीएम सोरेन को धन्यवाद हमें मिलने का समय दिया। लंबी चर्चा की और समय समय पर कई विषयों पर चर्चा करते रहते हैं। दिल्ली के लोगों के साथ पिछले महीने अपमान हुआ। उनका हक छीना गया। सुप्रीम कोर्ट में क्रांतिकारी फैसला दिया। काम करने के लिए चुनी हुई दिल्ली की सरकार को काम करने की जो शक्तियां दी गई थी केंद्र सरकार ने छीना था। फैसले के बाद मोदी सरकार ने वो शक्तियां छीन ली। पूरी दिल्ली के लोगों को बेदखल कर दिया। ये अध्यादेश संसद के मॉनसून सत्र में आएगा सारे विपक्षी दल एकजुट हो जाएं तो राज्यसभा में हराया जा सकता है। इस तरह के अध्यादेश किसी भी राज्य के साथ ला सकते हैं। संविधान के बेसिक मूल्य के साथ छेड़ छाड़ है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश घूम रहे हैं सभी पार्टियों का अच्छा सहयोग मिला। हेमंत सोरेन ने संसद के अंदर और बाहर भी समर्थन देने का भरोसा दिलाया है। सभी दल से अपील है कि वो राष्ट्र विरोधी चीजों का विरोध करें। वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने देने की योजना केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा। ये चुनी हुई सरकार और संघीय ढांचे पर प्रहार है। इस देश की ताकत अनेकता में एकता पर भी बड़ा प्रहार है। संघीय ढांचे की बात केंद्र सरकार करती है,पर कार्य इसके विपरीत होती है  केंद्र सरकार की जो सहयोगी सरकार नहीं है उन सभी सरकारों की एक सी स्थिति है ,ये चिंता का विषय है।

सीएम हेमंत सोरन के आवास पर इस मुद्दे पर करीब 2 घंटे तक चर्चा हुई। चर्चा के बाद मीडिया के समक्ष दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को 8 दिन में अध्यादेश के जरिये बदल दिया गया।

केजरीवाल ने कहा कि ये दिल्ली के लोगों का अपमान है। इस अध्यदेश को राज्यसभा में सभी की एकजुटता से हराया जा सकता है। ये सिर्फ दिल्ली की बात नहीं है। झारखंड, राजस्थान, हरियाणा या दूसरे प्रदेशों में भी हो सकता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर हिंदुस्तानी को इस अध्यादेश का विरोध करना चाहिये। दिल्ली के सीएम ने कहा कि हेमंत सोरेन ने जनतंत्र को कुचलने वाले अध्यादेश के खिलाफ समर्थन दिया है। कांग्रेस से भी समय मांगा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज चुनी हुई सरकार की चोरी हो रही है और डाका डाला जा रहा है। ED के जरिये सरकार को परेशान किया जा रहा है। झारखंड में भी सरकार गिराने की कोशिश हुई। दिल्ली में भी विधायकों को खरीदने की कोशिश हुई।

हेमंत सोरेन ने कहा कि दिल्ली केंद्र बिंदु है यहां झारखंड-बिहार से लेकर दूसरे राज्य के लोग रहते हैं। अरविद केजरीवाल पर जो थोपने का प्रयास हो रहा है, उसके खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई लड़नी होगी।

वहीं पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहलावन गंगा में मेडल बहाने गए थे। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोकतंत्र की अस्थियां बहाने का समय आ जायेगा। आज इलेक्टर के बजाय सलेक्टर की भूमिका दिखती है। एक और बड़े आंदोलन की जरूरत है। मान ने कहा कि देशभक्त पार्टियों को एक होना पड़ेगा। वक्त बड़ा होता, इतना अहंकार ठीक नहीं है।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *