जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं जारूकता रैली निकाली गई। तो कहीं लोगों को शपथ दिलाया गया। कहीं पौधों का वितरण किया गया। पदाधिकारी के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों, कर्मियों को शपथ दिलवाया दिया। कार्यपालक पदाधिकारी की उपस्थिति में सबर जनजाति के बीच पुराने वस्त्रों का वितरण किया गया व पौधा वितरण किया गया और सबर जनजाति बच्चों को बिस्किट दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के बीच पौधा का वितरण किया गया। कार्यालय कर्मी सीओ सीआरपी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं कौशल प्रशिक्षण केंद्र के लाभुकों के द्वारा जागरुकता रैली निकाला गया। वहीं नगर प्रबंधक, सीएमएम, सीओ, सीआरपी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा स्लम क्षेत्रों में सफाई अभियान संबंधी मुहिम चलाया गया। सफाई अभियान उलीडीह , पारडीह के चांदनी नगर, दाईगुटू, शंकोसाई आदि क्षेत्रों में चलाया गया।

पर्यावरण दिवस को लेकर कार्यालय के अधिकारियों ने कर्मियों के द्वारा करीम सिटी कॉलेज पहुंचकर कॉलेज के छात्रों के भी जागरूकता अभियान चलाया गया व कॉलेज के छात्रों व टीचर को पौधा देकर सम्मानित किया गया। 100 से अधिक स्कूली बच्चों को पर्यावरण को हरियाली बनाए रखने के सूचक के लिए हरा रंग का कैप का वितरण किया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया। कई दुकानों में जाकर लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक के बिक्री नहीं करने व उपयोग नहीं करने की जानकारी दी गई।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया रिड्यूस रीयूज रीसायकल के तहत हमेशा के लिए जागरूकता जरूरी है। इस अभियान के दौरान फैलाए गए जागरूकता को लोगों को अमल करना चाहिए। ताकि अनुपयोगी वस्तुओं को पुनर्चक्रण पुनर्निर्माण करा कर जरूरतमंदों के द्वारा इस्तेमाल किया जा सके।
पदाधिकारी ने कहा पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने घर के आस-पास एक पेड़ अवश्य लगाएं व जैसे अपने घर के बच्चे का ध्यान रखते हैं। उसी तरह से लगाए गए पेड़ को बड़ा होने तक ध्यान रखें उसका रक्षा करें।