March 27, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

एग्यारकुण्ड प्रखंड में अभियान चलाकर मिजिल्स रूबेला व खसरा टीकाकरण के प्रति किया गया जागरूक

1 min read

मिरर मीडिया : एग्यारकुण्ड प्रखंड के उत्तर पंचायत और दक्षिण पंचायत के मुखिया, स्वास्थ्य सहिया एवं शिक्षक के द्वारा मिजिल्स रुबेला संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर रूबेला व खसरा के टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।

ज्ञात हो कि मिजिल्स रुबेला संक्रमण की रोकथाम के लिए अप्रैल के दूसरे सप्ताह से एमआर अभियान की शुरूआत होगी। जिसमें 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को टीके लगाए जाने हैं। ऐसे में मुखिया स्वास्थ्य सहिया एवं शिक्षक के द्वारा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु विभिन्न विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को रूबेला व खसरा के टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान बताया गया कि खसरा एक जानलेवा रोग है। यह वायरस द्वारा फैलता है। इसके कारण बच्चों में दिव्यांगता तथा असमय मृत्यु हो सकती है। वहीं रूबैला भी एक संक्रामक रोग है। यह भी वायरस द्वारा फैलता है। इसके लक्षण खसरा रोग जैसे होते हैं। यह लड़के या लड़की दोनों को संक्रमित कर सकता है। यदि कोई महिला गर्भावस्था के शुरुआती चरण में इससे संक्रमित हो जाए तो कंजेनिटल रूबैला सिंड्रोम (सीआरएस) हो सकता है जो उसके भ्रूण तथा नवजात शिशु के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।

इस दौरान बताया गया कि खसरा रूबैला का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। बच्चों को यह टीका एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जाएगा।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *