आसनसोल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच जामुड़िया इलाके में हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है। चुनावी बैठक से लौट रहे आईएसएफ के एक कार्यकर्ता पर अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल कार्यकर्ता को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
आईएसएफ ने इस हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर आरोप लगाया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है।

