मिरर मीडिया : झारखंड प्रदेश भाजपा को आज नए अध्यक्ष के रूप में बाबूलाल मरांडी का साथ मिला है। बता दें कि प्रदेश कार्यालय में आज विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात् नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपना पदभार संभाला है। वहीं हरमू स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पदभार ग्रहण कराया।

मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई, क्षेत्रिय संगठन महामंत्री नागेंद्र और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित भाजपा के कई नेता और पदाधिकारीगण मौजूद रहे। पदभार ग्रहण के बाद भाजपा की ओर से आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी शामिल होंगे।
यह कार्यक्रम कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में होने वाली है जहाँ काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

