​बागबेड़ा फायरिंग कांड: पूर्व पंचायत सदस्य समेत 15 पर केस दर्ज, केस वापस न लेने पर दबंगों ने दी धमकी

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू में स्क्रैप कारोबारी अजय सिंह के घर को निशाना बनाने वाले आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 4 अप्रैल को हुई फायरिंग और तोड़फोड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, अब आरोपियों पर पीड़िता को डराने-धमकाने का एक और नया मामला दर्ज किया गया है।

फायरिंग के बाद घर में घुसकर दी धमकी
​कारोबारी की पत्नी रेखा सिंह ने बागबेड़ा थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। शिकायत के अनुसार 4 अप्रैल की रात हमलावरों ने घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी और बाहर खड़ी बाइक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।
​रेखा सिंह का आरोप है कि इस घटना के बाद भी आरोपियों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। 11 अप्रैल को आरोपी दोबारा उनके घर पहुंचे और केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है।

पूर्व पंचायत सदस्य समेत 15 पर नामजद केस
​पुलिस ने रेखा सिंह के बयान पर क्षेत्र के दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में मुख्य रूप से जितेंद्र यादव (पूर्व पंचायत समिति सदस्य), विनोद यादव, विक्की यादव, विकास यादव, रवि यादव, शिवम यादव को आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा 15 अन्य अज्ञात लोगों को भी मामले में शामिल किया गया है। बागबेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

Share This Article