बाघमारा : बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत कांटा पहाड़ी स्थित बूटू बाबू बंगला इलाके में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। सीआईएसएफ, बीसीसीएल प्रबंधन और रामकनाली ओपी पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाते हुए बोरियों में जमा अवैध कोयले के भंडारण को नष्ट कर दिया।
छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। टीम के पहुंचते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और कोयला तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

