Ramgarh में सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ। कृष्ण मुरारी तिर्की ने दोपहर 2:00 बजे रामगढ़ के 36वें अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा।
पदभार ग्रहण करने के बाद कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा तथा आम जनता को प्रशासनिक सुविधाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की बात कही।
इस अवसर पर एलआरडीसी दीप्ति प्रियंका कुजूर, कार्यपालक दंडाधिकारी अंबिका कुमारी, शाखा पदाधिकारी संजय बक्शी, अनुमंडल कार्यालय के रीडर शशि भूषण प्रसाद, बड़ा बाबू अजीत कुमार, लालेश्वर करमाली सहित अनुमंडल कार्यालय के कई कर्मी उपस्थित रहे।

