जमशेदपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी सविता टोपनो व अंचल अधिकारी सदानंद महतो द्वारा धालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पदाधिकारियों ने पूजा पंडालों के आसपास साफ सफाई करने, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, आग बुझाने के लिए अग्नि शमन यंत्र, बालू तथा पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पूजा कमिटीयो को निर्देश दिया गया की वे पंडालों में कैमरा का उपयोग करे तथा वोलेंटियर की सूची मोबाइल नंबर सहित प्रखंड व थाना में जमा करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक सोनी हेंब्रम, राजिब माझी आदि उपस्थित थे।

