किताबों से परे : झारखंड की छात्राओं ने चेन्नई में खेल और विरासत के पाठ सीखे, सुरक्षित लौटी रांची

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : मुख्यमंत्री, झारखंड की प्रेरणा व उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर आयोजित इसरो के शैक्षणिक भ्रमण पर गई सरकारी स्कूलों की 28 छात्राओं का तीसरे दिन का कार्यक्रम खेल, इतिहास और विज्ञान के रोचक अनुभवों से भरपूर रहा। छात्राओं ने चेन्नई स्थित एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम का भ्रमण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रबंधन, मैदान की संरचना, खिलाड़ियों की सुविधाओं तथा मैच संचालन की बारीकियों की जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद छात्राएं रेलवे म्यूजियम पहुंची, जहां उन्होंने भारतीय रेलवे के विकास इतिहास, पुराने लोकोमोटिव, यात्री डिब्बे, सिग्नलिंग प्रणाली और रेल संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देखीं और समझी। इस अवसर पर गाइड्स ने छात्राओं को रेलवे की यात्रा, प्रौद्योगिकी में हुए बदलाव और देश के आर्थिक विकास में रेलवे की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।

तीसरे दिन का भ्रमण पूरा करने के बाद दल देर शाम सकुशल रांची लौट आया। यात्रा के दौरान सभी छात्राओं के ठहराव, खानपान और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था उपायुक्त के निर्देश के अनुसार दल में शामिल सात इंस्ट्रक्टर जिनमें कार्यपालक दण्डाधिकारी मृत्युंजय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा संजना खलखो समेत अन्य द्वारा सुनिश्चित की गई थी।

Advertisement

उपायुक्त ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण केवल पुस्तकों से बाहर की पढ़ाई नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों से सीखने का अवसर है। इस यात्रा ने छात्राओं को विज्ञान, खेल और इतिहास की नई दुनिया से रूबरू कराया है। विश्वास है कि इस अनुभव से उनमें नई ऊर्जा, जिज्ञासा और बड़े सपने देखने का साहस जागृत होगा।

Share This Article