जमशेदपुर में विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, प्रतिमा लेकर जा रही ट्रक का ब्रेक फेल, 1 की मौत, 5 घायल

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेली बोधनवाला घाट पर मंगलवार की शाम प्रतिमा लेकर जा रही एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कीताडीह निवासी वीरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। वहीं भगदड़ के दौरान भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार विजयादशमी पर शहर के सभी प्रमुख घाटों में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की जा रही है। इसी दौरान बेली बोधनवाल घाट में विसर्जन के लिए मां की प्रतिमा लेकर जा रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिससे ट्रक आगे चल रहे लोगों पर धक्का मारते हुए नदी में जा घुसा। वहां मौजूद पुलिस और प्रशासन के लोगों ने तुरंत ही घायलों को उठाकर अस्पताल भिजवाया। वहीं, ट्रक को क्रेन के माध्यम से नदी से बाहर निकल गया। फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *