असम के गोलाघाट जिले बड़ा हादसा, बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 12 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

Anupam Kumar
1 Min Read

देश: असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव इलाके के पास बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

मामले पर गोलाघाट के एसपी राजेन सिंह ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना गोलाघाट के डेरगांव के पास बलिजान इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई।

जानकारी के मुताबिक,बस में 45 लोग सवार थे। जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया कि इस दुर्घटना में घायल 30 लोगों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

बता दें कि बस पिकनकि के लिए गोलाघाट के कमरगांव से तिनसुकिया जिले के तिलिंगा मंदिर जा रही थी तभी सुबह करीब 4:30 बजे सड़क पर ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने जानकारी दी कि ट्रक गलत दिशा में जोरहाट दिशा से आ रहा था। बस सही रास्ते पर थी। दोनों वाहन तेज गति में थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *