Big Breaking : Dhanbad से BJP ने ढुल्लु महतो को दिया टिकट : PN सिंह का पत्ता साफ

KK Sagar
2 Min Read
ढुल्लु महतो

𝘬. 𝘬. 𝘴ꪖᧁꪖ𝘳.. ✍️.. : आगामी loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर JHARKHAND झारखण्ड में भाजपा BJP ने बचे हुए 3 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि Dhanbad में बड़ा बदलाव करते हुए भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में ढुल्लु महतो पर भरोसा जताया है और Dhanbad लोकसभा सीट से ढुल्लु महतो को टिकट दिया है।

Dhanbad के वर्तमान सांसद PN सिंह
Dhanbad के वर्तमान सांसद PN सिंह

वहीं दुमका की ST सीट से सीता सोरेन को टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि चतरा से कालीचरण सिंह को टिकट मिला है।

PN सिंह हैट्रिक लगा चुके हैं Dhanbad लोकसभा से

बता दें कि Dhanbad से BJP लगातार तीन बार चुनाव जीत चुकी है कहें तो वर्तमान भाजपा सांसद पीएन सिंह वर्ष 2009, 2014 और 2019 में BJP के टिकट से लड़े और जीत भी हासिल की। हालांकि 75 वर्षीय PN सिंह से कुछ नाखुश होने की चर्चा भी थी। जबकि भाजपा नेताओं ने दबे जुबां से उनकी उम्र पर भी सवाल खड़े किये थें।

Dhanbad लोकसभा सीट से टिकट लेने के लिए लंबी थी लाइन

बहरहाल Dhanbad लोकसभा सीट के बारे में कहा जाता है कि यहाँ BJP का दबदबा है यानी खड़ा कोई भी हो सीट तो भाजपा ही जीतती है। इस बार भी BJP से टिकट लेने की लंबी लाइन थी जिसमें वर्तमान सांसद पीएन सिंह के अलावा इनमें से पांच नेताओं की चर्चा रही।  उनमें पूर्व महापौर चंद्र शेखर अग्रवाल, रागिनी सिंह, अमरेश सिंह, राज सिन्हा और सावित्री देवी शामिल है। लेकिन इन सभी चर्चा पर विराम लगाते हुए BJP ने ढुल्लु महतो को Dhanbad लोकसभा से टिकट देकर अपना उम्मीदवार बना सबको चौका दिया है।

ये भी पढ़े….[su_posts posts_per_page=”3″ tax_operator=”NOT IN” order=”desc”]

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *