धनबाद की राजनीति को हिला देने वाले चर्चित पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में आज बड़ा फैसला आया है। करीब 8 साल, 5 महीने और 5 दिन बाद अदालत ने सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया है।
👉 एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह, डब्लू मिश्रा, विनोद सिंह, सागर सिंह उर्फ शिबू, चंदन सिंह, कुर्बान अली, पंकज सिंह और रणधीर धनंजय उर्फ धनजी सहित सभी आरोपियों को राहत मिली है।
⚡ फैसले के बाद कोर्ट परिसर और झरिया में जश्न और खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह पटाखे छोड़े जा रहे हैं, लोग मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
2017 का सबसे सनसनीखेज हत्याकांड
21 मार्च 2017 की शाम स्टीलगेट, सरायढेला में धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की उनके पीए अशोक यादव, बॉडीगार्ड मुन्ना तिवारी और ड्राइवर घल्टू महतो के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
गोलियों से छलनी यह वारदात न सिर्फ धनबाद बल्कि पूरे यूपी-बिहार तक हलचल मचा गई थी।
संजीव सिंह समेत 12 पर चार्जशीट
इस मामले में नीरज सिंह के चचेरे भाई और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 12 आरोपियों पर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी।
इनमें यूपी-बिहार के कई कुख्यात शूटर भी शामिल थे।
👉 आरोपी अमन सिंह की 2023 में जेल के अंदर हत्या हो गई, जबकि शूटर रिंकू सिंह का ट्रायल अलग से चल रहा है। इस वक्त 10 आरोपी अदालत में फैसले का सामना कर रहे थे।
408 तारीखों और 74 गवाहों के बाद फैसला
इस केस में अब तक 408 सुनवाई हो चुकी थीं। अभियोजन पक्ष ने 74 गवाहों में से 37 को पेश किया, जबकि बचाव पक्ष ने भी 5 गवाहों की गवाही कराई।
करीब 8 साल लंबी कानूनी जंग के बाद आज अदालत ने सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया।
फैसले के बाद जश्न का माहौल
फैसला सुनते ही कोर्ट परिसर और झरिया में समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।
जगह-जगह पटाखे छोड़े गए, लोग मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए।
📌 यह फैसला धनबाद की राजनीति और अपराध के इतिहास का सबसे बड़ा मोड़ माना जा रहा है।