बिग ब्रेकिंग: झरिया के कतरास मोड़ पर दिनदहाड़े युवक को गोली, हालत नाजुक — आरोपी मौके से फरार

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद। झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित रत्नजी पंप के पास मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भेजा अस्पताल

सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देरी किए घायल युवक को पुलिस वाहन से अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे आपातकालीन उपचार दिया जा रहा है।

हमलावर मौके से फरार

घटना स्थल से पुलिस ने एक चप्पल और एक खोखा बरामद किया है, जिन्हें जप्त कर जांच शुरू कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

Advertisement

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस आगे की जाँच में जुटी

पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।
फिलहाल गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....