बड़ी खबर | धनबाद- सम्पत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा के घर पर फेंका बम : एक बच्ची घायल

KK Sagar
2 Min Read
प्रतीकात्मक छवि

धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागा मस्जिद पट्टी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ सम्पत्ति विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। आपसी विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा के घर पर बम से हमला कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शेरू कुरेशी नामक युवक का अपने चाचा से सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में आज शेरू अपने चाचा के मकान की छत पर चढ़ा और वहां से बम फेंक कर फरार हो गया। बम धमाके से मकान में आग लग गई, जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया और एक मासूम बच्ची भी घायल हो गई।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Advertisement

परिजनों का आरोप है कि आरोपी शेरू कुरेशी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। ऐसे में उसके पास बम होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। मौका मिलते ही उसने अपने चाचा के घर को निशाना बनाकर हमला कर दिया।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहराई से जाँच की जा रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....