15 अगस्त पर रेलवे की बड़ी राहत! टाटानगर होकर चलने वाली इन ट्रेनों में जुड़ेगा AC 3-टियर कोच

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क/जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों की सहूलियत और वेटिंग लिस्ट को कम करने के उद्देश्य से रेलवे ने 10 प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। यह अस्थायी व्यवस्था 15 अगस्त से 21 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों पर लागू रहेगी।

टाटानगर होकर मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी
​टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो सबसे व्यस्त ट्रेनों—18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और 18045 शालीमार-चेंबूर एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को अब आसानी से कंफर्म सीट मिल सकेगी। दोनों ट्रेनों में 15 से 21 अगस्त तक लगातार 7 दिनों के लिए एक-एक अतिरिक्त LHB AC 3-टियर कोच जोड़ा जाएगा। इससे मुंबई रूट पर एसी श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए हर दिन अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी।

पुरी और दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों की क्षमता भी बढ़ी
​रेलवे ने ओडिशा और दक्षिण भारत की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों का ध्यान रखते हुए कई अन्य ट्रेनों में भी कोच बढ़ाने की घोषणा की है।
​हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस (12837): 15 से 21 अगस्त तक रोजाना एक अतिरिक्त स्लीपर कोच।
​शालीमार-पुरी एक्सप्रेस (18039): 16 अगस्त को दो अतिरिक्त सामान्य कोच।
​संतरागाछी-यशवंतपुर एक्सप्रेस (18063): 20 अगस्त को एक अतिरिक्त एसी कोच।
​राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस (18107): 15 और 16 अगस्त को एक-एक सामान्य कोच।

झारखंड और बंगाल रूट की अन्य ट्रेनों में भी राहत
​संतरागाछी-पुरुलिया एक्सप्रेस (12883): 16 अगस्त को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच।
​पुरुलिया-हावड़ा एक्सप्रेस (12884): 16 अगस्त को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच।
​रांची-गोड्डा एक्सप्रेस (18603): 15, 18 और 20 अगस्त को एक अतिरिक्त कोच।
​हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस (18641): 18 अगस्त को एक अतिरिक्त कोच।

रेलवे का आधिकारिक बयान
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ये अतिरिक्त कोच ट्रेनों की अधिकतम क्षमता और डिब्बों की उपलब्धता के आधार पर जोड़े जा रहे हैं। भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सहूलियत के लिए यह तात्कालिक व्यवस्था की गई है।

Share This Article