अनंत सिंह को बड़ी राहत, हथियार के साथ अश्लील डांस मामले में बाहुबली विधायक को मिली अग्रिम जमानत

Neelam
By Neelam
3 Min Read

मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह को गोपालगंज में हथियार के साथ अश्लील डांस वाले वीडियो केस में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने मोकामा विधायक की अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर ली है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक अनंत सिंह समेत नौ अभियुक्तों को अग्रिम जमानत दे दी है।

एमपी-एमएलए कोर्ट से मिली बड़ी राहत

कोर्ट ने दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत दी। इस मामले की बहस के लिए पटना हाईकोर्ट से पहुंचे अधिवक्ता कुमार हर्षवर्धन पहुंचे थे। उन्होंने विधायक अनंत सिंह और गुंजन सिंह सहित नौ अभियुक्तों की अग्रिम जमानत याचिका पर बहस की और सभी को निर्दोष बताते हुए अग्रिम जमानत देने की अपील की। इस पर एडीजे तृतीय सह विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने विधायक और भोजपुरी गायक सहित सभी नौ अभियुक्तों को अग्रिम जमानत दे दी। इससे सभी अभियुक्तों को बहुत बड़ी राहत मिली है।

क्या है मामला?

मामला गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव से जुड़ा है। एक जनेऊ कार्यक्रम में 2 और 3 मई को विधायक अनंत सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान भोजपुरी गायक गुंजन सिंह के गीत पर हथियार के साथ डांस का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई की थी। पुलिस ने इसी मामले में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत 9 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

केस की नए सिरे से सीआईडी कर रही जांच

इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने हथियारों की बैलिस्टिक जांच के लिए विधायक को 15 मई तक उपस्थित होकर हथियारों की जांच कराने के लिए नोटिस दिया था, जिसमें विधायक और उनके समर्थक हथियार और उसके लाइंसेंस के साथ उपस्थित नहीं हो सके थे। इसके बाद पुलिस ने दो नई धाराओं को एफआईआर में जोड़ने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। तब तक बिहार के अपराध अनुसंधान विभाग ने अपने अधीन इस एफआईआर पर अनुसंधान शुरू कर दिया है। फलस्वरूप गोपालगंज की पुलिस से अनुसंधान करने का जिम्मेवारी समाप्त हो गयी है और केस की नए सिरे से जांच सीआईडी कर रही है।

Share This Article