Bihar: ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह…’, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद लालू यादव का तंज

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार विधानसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सोमवार को निर्वाचन आयोग ने दो चरणों में मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। चुनाव की तारीखें पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बिहार सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में डबल इंजन सरकार की विदाई तय है।

लालू यादव का एनडीए पर तंज

आरजेडी प्रमुख लालू यादव अपने तेवर के लिए जाने जाते हैं। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ वो अपने फार्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने लिखा है “6 और 11” NDA “नौ दो ग्यारह! 

चुनाव तारीखों के जरिए लालू यादव का तंज

एनडीए की हार को लेकर लालू का ये तंज चुनाव की तारीखों को दर्शाता है, जिसमें 6 और 11 नवंबर को चुनाव होने हैं। लालू यादव के तंज के अनुसार, 6 और 11 नवंबर को चुनाव होने के बाद एनडीए गठबंधन को बिहार से नौ दो ग्यारह यानी भागना पड़ेगा। बता दें कि बिहार एनडीए में बीजेपी, नीतीश कुमार की जेडीयू, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास), जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा शामिल हैं।

लालू ने नीतीश सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

एक अन्य पोस्ट में पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार का मतलब भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलना है। इस बार बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री को बदलना है और सरकार भी बदलेंगे।

Share This Article