Bihar : धड़ाम से गिरे अनंत सिंह, चुनाव प्रचार के दौरान टूटा मंच, बाल-बाल बचे

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार के मोकामा में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे। चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह का मंच अचानक से टूट गया। मंच के धड़ाम से गिरने से अनंत सिंह समेत मंच पर मौजूद कई लोग नीचे गिर पड़े। ये हादसा उस समय हुआ जब आनंद सिंह अपने समर्थकों को संबोधित करने वाले।

बाहुबली अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं। चुनाव को लेकर अनंत सिंह का तूफान संपर्क अभियान चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मोकामा के पूर्वी इलाके में आयोजित अनंत सिंह के जनसंपर्क अभियान के दौरान एक हादसा हो गया। अनंत सिंह जब एक विशेष रूप से तैयार किए गए मंच पर समर्थकों के साथ खड़े थे और ‘अनंत सिंह जिंदाबाद’ के नारों के बीच संबोधन शुरू होने वाला था, तभी अचानक मंच टूट कर बिखर गया।

क्षमता से अधिक भार होने के कारण मंट टूटा

पूर्व विधायक अनंत सिंह शनिवार को मोकामा के डुमरा गांव में जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के आग्रह पर अनंत सिंह एक अस्थाई मंच पर चढ़े। उनके साथ जल्द ही कई समर्थक भी मंच पर पहुंच गए। इसी दौरान, जब एक समर्थक माइक लेकर भाषण शुरू करने वाला था। नारे लग रहे थे तो क्षमता से अधिक भार होने के कारण लकड़ी का मंच धड़ाम से टूट गया। मंच टूटने के कारण अफरा-तफरी मच गई और अनंत सिंह समेत सभी लोग नीचे गिर पड़े।

बाल-बाल बचे अनंत सिंह

इस घटना के बाद समर्थकों में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि मंच टूटने के बावजूद बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई। मंच के टूटते ही उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। सुरक्षाकर्मियों ने तेजी दिखाते हुए उन्हें तुरंत उठाया। अनंत सिंह ने हौसला नहीं खोया और अपने समर्थकों को संबोधित फिर किया।

अनंत सिंह का वीणा देवी से है मुकाबला

अनंत सिंह इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार हैं। उनके मुकाबले राष्ट्रीय जनता दल ने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया है। चुनावी मैदान में उम्मीदवार के रूप में भले ही वीणा देवी हों, लेकिन जनता के बीच ‘छोटे सरकार बनाम सूरजभान’ का मुकाबला ही माना जा रहा है।

Share This Article