हड़ताल पर गए अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों को विजय सिन्हा की चेतावनी, जानें क्या कहा?

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व अधिकारी (RO) कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इस बीच विभाग के मंत्री और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें चेतावनी दी है। विजय कुमार सिन्हा ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यदि कर्मचारी जल्द काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हड़ताल के दिनों की गिनती कर रही सरकार- विजय सिन्हा

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार हड़ताल के हर दिन की गिनती कर रही है। राज्य सरकार ने 31 मार्च तक लगभग 46 लाख आवेदनों के निष्पादन का लक्ष्य तय किया था। लेकिन, पहले अंचलाधिकारियों की हड़ताल और उसके बाद राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कामकाज प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि यह केवल संयोग नहीं लगता, बल्कि इसके पीछे किसी साजिश की आशंका भी नजर आती है।

Advertisement

हड़ताल करके अपनी मांगों को कमजोर कर रहे-विजय सिन्हा

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताली कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा, कुछ लोग हड़ताल करके अपनी मांगों को कमजोर कर रहे हैं। ये मौसम हड़ताल का नहीं बल्कि काम करने का था। मार्च का महीना मिलकर विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने का था। समस्या का समाधान करने का था। जनता के बीच के बीच अच्छा संदेश जाता। लेकिन हड़ताल करके जनता के मन में उन्होंने भ्रष्टाचारपोषित वातावरण को मजबूती प्रदान किया।

नौकरी सेवा भाव से करने की सलाह

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताली कर्मचारियों को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि, जो लोग हड़ताल पर गए हैं, वो जल्द काम पर लौटें। नौकरी सेवा के भाव से करें। नहीं तो सरकार ने कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार कर ली है। हमारी भी उनके साथ सहानुभूति है, क्योंकि वह हमारे विभाग के हैं। लेकिन सहानुभूति को कमजोरी समझेंगे तो सरकार पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी।

Share This Article