बिहार में केंद्र की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तर्ज पर बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल (BISF) के गठन पर विचार किया जा रहा है। राज्य सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने एक बयान में कहा कि राज्य में बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल (BISF) के गठन का प्रस्ताव सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया है।

उद्योगपतियों के लिए का बड़ा फैसला
बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल है उसी तर्ज पर बिहार में बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन हम करने जा रहे हैं, इसके लिए सरकार को हम प्रस्ताव भेजेंगें। निवेशक निर्भीक होकर अपना निवेश कर सके उद्योग लगा सकें, इसे देखते हुए उनके लिए अलग से सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए हम प्रस्ताव सरकार को भेजने जा रहे हैं।
उद्योगों को सुरक्षित माहौल देना आवश्यक
दिलीप जायसवाल ने बताया कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से निवेशकों के बीच एक नया माहौल बना है और वे बिहार में भारी निवेश करने एवं उद्योग स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं। इस बढ़े हुए उत्साह और निवेश की संभावनाओं को देखते हुए उद्योगों को सुरक्षित माहौल देना आवश्यक है, जिसके लिए BISF का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

