बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए सभी सरकारी, राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उच्चतर प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों (संस्कृत विद्यालय, उर्दू और मदरसा) की वार्षिक छुट्टी कैलेंडर जारी कर दी है। नए जारी कैलेंडर के अनुसार, 2026 में रविवार को छोड़कर कुल 75 छुट्टियां होंगी। वहीं 10 छुट्टियां रविवार के दिन पड़ने के कारण प्रभावित हो गई हैं।

अवकाश तालिका में मकर संक्रांति से लेकर दीपावली, छठ व शीतकालीन अवकाश तक सभी प्रमुख पर्व और सरकारी अवकाश शामिल किए गए हैं। सूची के मुताबिक मकर संक्रांति 14 जनवरी, बसंत पंचमी 23 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, संत रविदास जयंती 1 फरवरी, महाशिवरात्रि 15 फरवरी, होली 3-4 मार्च को अवकाश रहेगा।
तीज-जिउतिया पर बंद रहेंगे स्कूल
सावन के अंतिम सोमवार यानी 24 अगस्त को भी छुट्टी रहने वाली है। बिहार सरकार ने तीज पर्व पर एक दिन 14 सितंबर तो जिउतिया व्रत के लिए भी एक दिन 5 अक्टूबर को स्कूल स्टाफ के अलावा बच्चों को छुट्टी दी है।
दुर्गा पूजा और दीपावली में लंबी छुट्टियां
दुर्गा पूजा अवकाश 17 से 21 अक्टूबर तक रहेगा, जो कुल 5 दिनों का है। वहीं दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और छठ पर्व को मिलाकर 7 नवंबर से 17 नवंबर तक 10 दिनों का अवकाश रखा गया है।
2026 में छुट्टी की लिस्ट देखिए
वर्ष 2026 के लिए निर्धारित महत्वपूर्ण अवकाश इस प्रकार हैं:-
- मकर संक्रांति: 14 जनवरी
- बसंत पंचमी: 23 जनवरी
- गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (विद्यालय में कार्यक्रम के बाद बंद)
- संत रविदास जयंती: 1 फरवरी
- महाशिवरात्रि: 15 फरवरी
- होली अवकाश: 3 और 4 मार्च
- ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 जून से 20 जून तक (कुल 20 दिन, दो रविवार शामिल)
- दुर्गा पूजा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक (कुल 5 दिन)
- दीपावली-छठ अवकाश: 7 नवंबर से 17 नवंबर तक (दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और छठ को मिलाकर कुल 10 दिन)
- शीतकालीन अवकाश: 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक (कुल 7 दिन)
- मुस्लिम त्योहारों की तिथियां चांद दिखने के आधार पर परिवर्तित हो सकती हैं।

