बिहार पुलिस ने अपनी कार्यक्षमता और उत्कृष्ट सेवा से एक बार फिर राज्य का मान बढ़ाया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई पुलिसकर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। राज्य के सात पुलिस कर्मियों को ग्लैंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें एक IPS अधिकारी, तीन सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल शामिल हैं।

इस साल बिहार पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी सहित तीन सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबलों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। इन सभी अधिकारियों और जवानों को उनकी बहादुरी और असाधारण साहस के लिए यह सम्मान दिया गया है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
ग्लैंट्री अवार्ड के विजेता
IPS बाबू राम
SI साकेत सौरभ
SI राम राज सिंह
SI तारबाबू यादव
कांस्टेबल संजय कुमार चौधरी
कांस्टेबल सुरेंद्र पासवान
कांस्टेबल विकास कुमार
राष्ट्रपति पदक से सम्मानित अधिकारी
बिहार के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी—निलेश कुमार (DIG सारण) और संजय सिंह (SP ATS)—को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। यह सम्मान उनकी नेतृत्व क्षमता, संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित निर्णय और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है।