पटना में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र नगर स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व० सुशील कुमार मोदी की जयंती समारोह में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व० सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित स्व. सुशील कुमार मोदी के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व. सुशील कुमार मोदी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, उद्योग मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, सांसद राधामोहन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, स्व० सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसी जॉर्ज समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

