Bihar:डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का राहुल-तेजस्वी पर तंज, बोले-केंद्र और राज्य का नेता प्रतिपक्ष पप्पू और अप्पू के रोल में

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार तंज कसा है। सिन्हा ने दोनों नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘पप्पू और अप्पू’ बताया और कहा कि वे अपनी सोच से नहीं, बल्कि दूसरों की सलाह पर चलते हैं।

दूसरे की सलाह जनता के सामने पेश करते हैं-विजय सिन्हा

गुरुवार को दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कि देश और बिहार का दुर्भाग्य है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह नेता प्रतिपक्ष एक ‘पप्पू’ और एक ‘अप्पू’ हैं। ये लोग खुद की सोच नहीं रखते, दूसरों के लिखे हुए कॉन्टेंट और सलाह को पढ़कर देश की जनता के सामने पेश करते हैं। विजय सिन्हा ने आगे कहा कि जबकि हम लोग विपक्ष भी अच्छा काम करता है तो उसकी सराहना करते हैं। अगर हमलोग में किसी प्रकार की कमी दिखती है तो उसे भी सुधारने का प्रयास करते हैं।

दोनों नेता सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए- विजय सिन्हा

राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, ये दोनों नेता सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। चार्टर्ड विमान में बैठकर केक काटने वाले ये लोग आम जनता के दुख-दर्द को क्या समझेंगे। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने 11 साल में देश को चौमुखी विकास की ओर ले गए हैं। लेकिन ये सब पप्पू और अप्पू को दिखाई ही नहीं देता है।

Share This Article