बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार एनडीए नेताओं पर बड़े ही गंभीर आरोप लगा चुके हैं। वह अब तक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बीजेपी सांसद संजय जायसवाल और जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा चुके हैं। अब पीके ने एक बार फिर से सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

शिल्पी हत्याकांड में सम्राट चौधरी अभियुक्त-पीके
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने फिर से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा आरोप लगाया है। पटना में सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार सबसे चर्चित शिल्पी हत्याकांड में संदिग्ध अभियुक्त थे। उस समय सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल में थे। साधु यादव के साथ इन्हें भी अभियुक्त बनाया गया था। इस केस की जांच सीबीआई ने भी की। सीबीआई की टीम ने सम्राट चौधरी उर्फ राकेश कुमार से पूछताछ की थी। उनका सैंपल भी लिया था। लेकिन, उस वक्त लालू प्रसाद यादव सरकार में थे। उन्होंने साधु यादव को बचाने के लिए पूरा केस खत्म करवा दिया। लेकिन, बिहार की जनता इस केस के बारे में जानती है।
पीएम मोदी को इस मामले में लिखेंगे पत्र
प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी पर छह लोगों की हत्या का आरोप है। मुंगेर में उनपर कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप लगा था। उस वक्त कोर्ट ने उन्हें केवल नाबालिग होने के नाम पर राहत दी थी। लेकिन, बरी नहीं किया था। हत्या के आरोपी सम्राट चौधरी लेकिन, फिर से वह डिप्टी सीएम हैं। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को फौरन उनसे इस्तीफा लेना चाहिए। पीके ने आगे कहा कि हमारी पार्टी कल प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे कि ऐसे व्यक्ति को पद से हटाइए।
इस्तीफा ना देने पर कोर्ट जाने की चेतावनी
ऐसा व्यक्ति जंगल राज की बात कहता है, भ्रष्टाचार की बात करता है। अगर ये इस्तीफ़ा नहीं देते हैं तो हमलोग कोर्ट जायेंगे। शिल्पी गौतम मर्डर और रेप की बात आई थी। उनकी बलात्कार और हत्या हुई थी। क्या सम्राट चौधरी उस केस में अभियुक्त के तौर पर संदिग्ध थे या नहीं थे? सम्राट चौधरी इस बारे में बताएं। आपकी इस मामले में सीबीआई जांच हुई थी कि नहीं। आपका सैंपल लिया गया था कि नहीं। उस केस में उनकी भूमिका थी की नहीं?
अशोक चौधरी पर भी पीके का जोरदार हमला
प्रशांत किशोर ने जेडीयू नेता अशोक चौधरी पर भी जमकर हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा, जिस इंजीनियर ने पिछले दिनों पैसा घर में जलाया था वो भी अशोक चौधरी का ही कमीशन का पैसा था। अगर अशोक चौधरी इस्तीफा नहीं देते हैं तो उनका घेराव करेंगे, उन्हें राजनीति नहीं करने देंगे। 20 हजार करोड़ का कांट्रैक्ट दिया है, अभी अशोक चौधरी ने जिसमें पांच प्रतिशत की राशि वसूला गया है। हर रिलीज में 5 प्रतिशत की राशि ली जा रही है। जो पैसा कुछ दिन पहले नोट जलाया गया था वो राशि उनके लिए ही लाया जा रहा था। इस मामले पर पूरी जानकारी दें। अशोक चौधरी का घेराव होगा। अगर, उनका इस्तीफा नहीं हुआ तो राज्यपाल के पास जाऊंगा। करवाई के लिए पांच दिन में अपना नोटिस वापस लीजिए। नहीं लिया तो पांच सौ करोड़ रुपया के मानहानि का नोटिस भेजूंगा।