Bihar: करोड़ो रूपये जलाने वाले इंजीनियर पर फिर कसा शिकंजा, विनोद राय के 3 ठिकानों पर छापा

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार में भ्रटाचार से धनकुबेर बने ग्रामीण कार्य विभाग के भ्रष्ट इंजीनियर विनोद कुमार राय पर एक बार फिर शिकंजा कसा है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत इंजीनियर विनोद राय के ठिकानों पर फिर छापा मारा है। ईओयू की टीम विनोद कुमार राय के खिलाफ पटना, समस्तीपुर और सीतामढ़ी में बड़ी कार्रवाई की है।

समस्तीपुर-पटना और सीतामढ़ी में रेड

इस बार नया मामला समस्तीपुर से ही जुड़ा हुआ है। बिहार पुलिस मुख्यालय से मिले आदेश के बाद ईओयू की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी की। ईओयू की टीम गुरूवार को विनोद कुमार राय के पटना स्थित घर पहुंची। इसके अलावा समस्तीपुर जिले में दो ठिकानों पर एक साथ यह छापेमारी हुई। शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित घर और हसनपुर थाना क्षेत्र के खरहिया स्थित उनके आवास पर रेड की गई। इसके अलावा सीतामढ़ी में एक स्थान पर छापेमारी की। 

3 करोड़ 38 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति का मामला

इस बार विनोद कुमार राय पर आय से 3 करोड़ 38 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। इस मामले में ईओयू में आरोपी इंजीनियर के खिलाफ कांड संख्या-24/2025 भी दर्ज है।

अगस्त में भी हुई थी छापेमारी

इससे पहले पिछले महीने इनके अन्य आवास पर छापेमारी की गई थी। उस वक्त विनोद राय और उनकी पत्नी को नोट जलाने एवं सबूत मिटाकर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। शुरुआती आकलन के अनुसार इंजीनियर विनोद राय के पास 100 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसको लेकर लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Share This Article