Bihar: बिहार के 19 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, इन जिलों में आसमान से बरसेगी आग

Reena Sharma
3 Min Read

बिहार के मौसम में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कई जगहों पर बारिश हो रही है। वहीं, कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें उत्तर-पूर्व इलाके के 7 जिलों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और मध्यम से अधिक बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं दक्षिण बिहार के पूर्वी और मध्य तथा उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाके में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

पटना मौसम विभाग के निदेशक आशीष कुमार का कहना है कि कमजोर पुरवइया हवा की वजह से मॉनसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मॉनसून ब्रेक की स्थिति कब तक रहेगी? अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह लगातार तीसरा साल है। जब मॉनसून ब्रेक देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग का अलर्ट

Advertisement

आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज सिर्फ सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश होने की संभावना है।इसमें से सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा पूर्णिया और कटिहार में बारिश होने की अधिक संभावना है. जहां गरज चमक के साथ तेज आंधी भी चल सकती है। इसलिए मौमस विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की संभावना नहीं

वहीं, राज्य के पश्चिमी हिस्सों और दक्षिण-मध्य जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है और उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है। इन जिलों में पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सिवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण शामिल हैं। हालांकि, अभी दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में सक्रिय नहीं हुआ है, लेकिन अगले 2-3 दिनों में इसके प्रवेश की संभावना है, जिससे किसानों को राहत मिल सकती है।

Share This Article