Bihar:क्या आरजेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ रहे लालू यादव? चुनाव से पहले बड़े बदलाव के संकेत

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। खबरें आ रही है कि लालू यादव जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं और उनकी जगह जगदानंद सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हाल ही में मंगनी लाल मंडल को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजद में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

दरअसल, गुरूवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक में मंगनी लाल मंडल को औपचारिक रूप से बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। इस दौरान लालू यादव ने बड़ा इशारा करते हुए कहा कि जगदानंद सिंह हम बहुत धन्यवाद देते हैं। उन्होंने काफी काम किया और पार्टी को आगे बढ़ाया है। इस दौरान लालू यादव ने कहा कि मुझे भी 28 सालों से आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बिठाने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।

जगदानंद सिंह को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

लालू यादव के संबोधन से पहले तेजस्वी यादव आरजेडी राज्य परिषद की बैठक में मांग करते हुए कहा कि जगदानंद सिंह को पार्टी में राष्ट्रीय भूमिका दी जानी चाहिए। राज्य परिषद की बैठक के दौरान तेजस्वी की मांग पर लालू यादव का बयान सहमति की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि जल्द ही जगदानंद सिंह को आरजेडी में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

जातीय समीकरण को साधने की कोशिश

बता दें कि राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से पार्टी जातीय समीकरण को साधने की कोशिश कर रही है।जगदानंद सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से राजद राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार और कायस्थ समाज को यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वह उनके लिए भी जगह और सम्मान बनाए रखेंगे। यह कदम पार्टी के लिए अगली पीढ़ी के नेताओं को आगे बढ़ाने और जातीय समीकरण को साधने की एक कोशिश है।

Share This Article